आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बीता लम्हा , भूला दोस्त , कोई कुछ कह कर नहीं जाता



१ 
किसकी कहानी याद करूँ , समय गुज़र गया 
ज़ख्म वक़्त से या खुद भरूँ , सबकुछ  बदल गया 
२ 
परदे के पीछे , वक़्त के पहले , क्यूँ  कोई  नज़र नहीं आता 
बीता लम्हा , भूला दोस्त , कोई कुछ कह कर नहीं जाता  
३ 
जवाब दूँ , साथ दूँ , यहीं हूँ , कैसे बताऊँ सब तुझको 
समझदार समझता हूँ तुझको , कोई शक नहीं मुझको 
४ 
क़र्ज़ से डरता हूँ , व्यपार मगर करता हूँ , आधे मन से 
शर्म समझता हूँ , क़त्ल मगर करता हूँ , आधे मन से 
५ 
होश कैसे आया , तूफ़ान बड़ा कोई आया , अभी थमा नहीं है 
लम्हा कैसे बीता , ज़िन्दगी ने पटरी बदली , अभी रुकी नहीं है
६ 
शर्म काबिल नहीं करतूतों के मेरे , झूठ सच साबित किया रुपयों ने मेरे 
परीक्षा कोई और हो तो बताओ , किया भला या बुरा , अन्तर मत समझाओ 
७ 
मिथ्या मिटी , सच फैला 
आकाश खुला , तारा झुका 
पलकें उठी , हिरण निकला 
८ 
कुछ इंतज़ाम कर लो आगे का , रास्ता लम्बा है , बुजुर्ग का सलाह है 
पैदा मकबरे पे हुआ , उम्र रास्ते में ही बीती , सब मशवरा मुझे याद है 
९ 
लौ जलाई , रौशनी मुस्काई 
बच्चे आये , बिछी चारपाई 
कहानी सुनी , फिर नींद आई 
सुबह हुई , ज़िंदगी लौट आई 
१० 
हाँ , कोई मतलब नहीं है  इन सब बातों का , पागल हूँ,  थोड़ा सा 
नहीं , कोई मतलब मत निकालो इन सब बातों का , बेअकल हूँ , थोड़ा सा 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक