आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

उलझन और मदिरालय , मैं और मेरा सारा जीवन। सच झूठ में अन्तर , मिटाता चला हूँ मैं



१ 
चलो सुनाओ गीत कोई , कि जग बदले अपनी रीत
मिटा नहीं अम्बर से तारा , और अब नहीं है कोई  मीत  
२ 
है निर्दोष कौन , करेगा चयन कौन  
क़ातिल का क़त्ल   आखिर  करेगा कौन  
३ 
जीवन का आधार,  सरसता , कटु सत्य और मधुर विचार 
उल्लास उमंग का बंद द्वार , कर्तव्य से ज्यादा है अहंकार 
४ 
परिश्रम से महल बनाया , तुमने हमे बाहर बैठाया 
कल्पना और मेहनत हमारी , शक्ति और धन तुमने लुटाया 
५ 
व्यापारी हूँ , छली हूँ ,  विश्व सर्वस्व मेरा है 
तुम्हारा नहीं कुछ भी ,  सब पर अधिकार मेरा है 
६ 
मिटाकर भेद सारे , खेल  नए खेलता हूँ , मैं  अभिनेता हूँ 
पहचान और परिचय का अन्तर भुलाता हूँ  , मैं अभिनेता हूँ 
७ 
कर्कश तुम्हारे शब्द लगने लगे , भले लोग बुरे लगने लगे 
भूल चुके है खुद को, तुम में हम,  और हम में तुम अब ढलने लगे 
८ 
रोक ले कोई बढ़कर , पुकारता चला हूँ मैं 
सच झूठ में अन्तर , मिटाता चला हूँ मैं 
९ 
एक घडी , जो खो गई 
मिली नहीं , जो सो गई 
यहीं कहीं , जो खो गई 
मुझे मिली, जो मेरी हो गई 

१० 
वक़्त नदी समान, जीवन  चिंतन है केवल चिंतन 
उलझन  और  मदिरालय , मैं और मेरा सारा जीवन 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक