आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दर्द सुख का अलग कुछ होता है , जो हँसता है , समझता है



१ 
जलमग्न हुआ संसार , सहायता का नहीं कोई आसार 
मौत एक नेता की हुई ,शोक मानो बिखरा  हो अपार 
२ 
प्राथमिकता किसको देंगे , मर रहे या मर चुके 
सहायता किसकी करेंगे , डूब रहे या डूब चुके 
३ 
हम किसको देखते है , हम किसको कोसते हैं 
चोर है अपने  भीतर पडोसी को अपने पीटते हैं 
४ 
अन्धकार की घडी आई , मुस्कुरायी और चारो ओर छायी 
घर तुमने ही करने दिया उसे , सफलता तुमने नहीं मगर पाई 

स्वच्छ और सुन्दर सबको भाता , उस तक मगर कोई पहुंच नहीं पाता 
आदात पड़ोसियों की तो हम सुधार देंगे , अपना घर नहीं कोई देख पाता 
६ 
चिता जलाई , रोशनी फैलाई , जगमग हुआ संसार 
घर अपना ही जला डाला , गम में डूबा हुआ मेरा यार 
७ 
तोड़ मरोड़ सब बातें तेरी , राजा बनाया तुझको 
पूरा कर सब इच्छायें मेरी , दास बनाया तुझको 
८ 
सुकून दुःख का अलग कुछ होता है , जो सहता है , जानता है 
दर्द सुख का अलग कुछ होता है , जो हँसता है , समझता है 
९ 
दुत्कार तेरी सुनने नहीं आया , लौटूंगा नहीं फिर मैं 
चमत्कार होगा कभी जो यहाँ , आऊँगा तब कभी मैं 
१० 
खींचकर बात तेरी , तुझको ही लपेट लूँ 
भींचकर रात गई , सोचा था तुझे पहन लूँ 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक