आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

फैला अतीत का जाल , हो गया कमाल , सब झूठ निकले



१ याद कुछ आता  नहीं , ज़ख्म कुछ मिट सा गया है 
मंज़िल एक ही है मगर , रास्ता कुछ बदल सा गया है 
२ 
बोझ ढोते हो किसका , गर्व करते हो किस पर , सब झूठ है 
परछाई पकड़ते हो किसकी , सच्चाई ढूँढते हो किसकी , सब माया है 
३ 
डूब भाव में,  कुछ शब्द पिरोये थे , उलझे थे , शायद सच्चे थे 
फैला अतीत का जाल , हो गया कमाल , सब  झूठ निकले  
४ 
कैसे बदलते हो चेहरा , जादू कोई तो होगा ही 
समय का सब खेल है , काबू कुछ तो होगा ही 
५ 
ध्यान कहाँ रखते हो , हर जगह बेचैन फिरते हो 
गाँव बात करता है , इसका मतलब समझते हो 
६ 
नये  नये  मित्रो से मुलाक़ात हुई , पुरानी मगर ही बात हुई 
खेल खेल में कहा उन्होंने , पुराने मित्र से मुलाक़ात हुई 
७ 
सुदूर देश में कोई रहता है , वह खुद को ही खत लिखता है 
सयंम की केवल कल्पना कर सकता है तू नरभक्षियों के संग रहता है 
८ 
आधे रास्ते से लौट आता हूँ , कार्य अपूर्ण ही छोड़ आता हूँ 
ठगी से बचने  के लिये , अपने को ही ठगता जाता हूँ 
९ 
तुम्हारी परिभाषा मुझे परिभाषित नहीं  सकती , समझ  सकती है 
कितनी दूर तक ढूँढता गया हूँ , कमीं फिर भी  कुछ रह गयी है 
१० 
तम का मतलब क्या है , तुम्हारी परिशानियों का उत्तर क्या है 
जग छोड़ जाना है एक दिन  , यह दो पल की दूरी क्या है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक