आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कैसे कोई कहेगा , कोई सुनेगा तब न कोई कहेगा। कैसे कोई पूछेगा , कोई सोचेगा तब न पूछेगा



१ 
समाज का अंत कौन करेगा , निर्णय अंतिम कौन करेगा 
अचानक कैसे बदलने लगे सब , बेवकूफ नेता कौन चुनेगा 
२ 
बुराई की अच्छाई पर जीत हुई , तुम्हें क्यूँ इतनी ख़ुशी हुई 
क्रांति के केवल बातें करो , एक थप्पड़ में तो मूर्छित हुई  
३ 
ऊँचे लोग , ऊँचा मकान 
सीधे लोग , टेढ़ी ज़ुबान 
पक्के लोग , कच्चा पकवान 
४ 
अंतर का ज़हर जला दो सब , छोड़ चलो यहाँ से अब 
करते हो दिन भर बक बक, या इन बातों का है कोई मतलब 
५ 
सोया हूँ, या मर गया , बिखरा यहाँ सब,  कि संभल गया 
मिट्टी मातम मनाती है , शायद अपना कोई गुज़र गया 
६ 
कई बार चाहा , बदलूँ कुछ तो , दुनिया अच्छी नहीं है 
दो पल लगा , समझूँ पहले खुद को , दुनिया उतनी बुरी भी नहीं है 
७ 
समाज समय का साथ न दे , समय परिवर्तनशील है 
सोच समझ कर बोलना, मामला निर्णयशील है 
८ 
क़ुतुब , तुम कसूर किसका मानते हो , सच कहो , क्या जानते हो 
सलीम,  हैरतअंगेज कारनामे के अफ़साने सुने मैंने , मुझे पहचानते हो 
९ 
परियों की कहानी सुनोगे , आओ , दुनिया उनकी दिखाऊँ 
सच की दास्ताँ सुनोगे , जाओ , पड़ोसियों से मिलकर आओ 
१० 
कैसे कोई कहेगा , कोई सुनेगा तब न कोई कहेगा 
कैसे कोई पूछेगा , कोई  सोचेगा तब न पूछेगा 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक