आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अंतिम साँसे गिन रहे है , आखिर इनकी आखिरी इच्छा क्या है।


१ 
एक बार की बात है , उदास एक रात थी 
सुबह भी रात हुई , मिलकर भी बर्बाद हुई 
२ 
झरोखा नही ज़मीर देखा , सोचा और तक़दीर देखा 
मिलता रहा अपने जैसो से , आज और कल, और आज देखा 
३ 
कहाँ नहीं हुई थी बात मेरी , अजीब निकला यार मेरा 
आदात बुरी थी मगर , सुधरने का वादा था तेरा 
४ 
सुनाओ एक दास्ताँ , छुपा हुआ आसमां भी बाहर आये 
बैठो अपनों के करीब , दुश्मन भी सारे भाग जाए 
५ 
ज़ुल्म बर्दाश्त नहीं किया , बदला हर एक का लिया 
कैसे पूछोगे उनसे सब कुछ, क्या क्या उन्होंने किया 
६ 
मिलेगी हकीकत तो कुछ यूँ मिलेंगे , देखेँगे और आगे बढ़ेंगे 
आत्मा तो हमेशा मेरा साथ देगी , अब परमात्मा भी साथ देंगे 
७ 
बूँद सागर का ही ठहरा , कहा मैंने ही सब कहा 
गूँज फैली दिशाओं में , सुना मैंने भी सब सुना 
८ 
सब लोग चाहते क्या है , आखिर मुहब्बत कि शक्ल क्या है 
अंतिम साँसे गिन रहे है , आखिर इनकी आखिरी इच्छा क्या है 
९ 
मज़बूर परिस्थिति का सामना तुमने किया तो सही , अच्छा हुआ 
फैले कंकणों को रास्तो से चुना तो सही , भले लोगो ने जो भी कहा 
१० 
हम क्या हैं तेरे सामने , तुच्छ मानव के सिवा 
देख मेरे कमियों का जाल , मिला तुझे तेरा किनारा 
११ 
क्या दे सकते है तुझको , काबिल जग सब जानता है 
नहीं एक बार भी तूने कहा , नहीं कुछ भी तू जानता है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक