आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

आज़ादी के मायने क्या है तुम्हारा लिए , पूछे हर कोई , मगर बताया कैसे जाए



१ 
आराम हराम है ,  बेवजह तू बदनाम है 
कुछ लाया है नहीं ,  दर्शन को बस बेताब है 
२ 
कहानी कुछ तो होनी चाहिए , आइये अब तो वापस आइये 
कैसे करे खुद से शिकवा , वैसा जिगरा भी तो होना चाहिए 
३ 
गलत लिखता है हुक्म , बरसाये जा ज़ुल्म 
हिम्मत से सहेंगे ज़ख्म , कभी कहेंगे भी न उफ़
४ 
सोच आसमानी तेरी , झूठी मगर कहानी तेरी 
अंत समय सब जोग , मौत  अब है आनी तेरी 
५ 
कहाँ,  कैसे किसको सुनाया जाये , सुने कोई ,  तब न सुनाया जाए 
आज़ादी के मायने क्या है तुम्हारा लिए , पूछे हर कोई , मगर बताया कैसे जाए 
६ 
उनको अपना तुमने जाना , भूल कर ही तुमने उन्हें भला माना 
जल कर जलना भी न जाना , बेहतर नहीं कल तेरा, यह मैंने माना 
७ 
कैसे कहोगे,  या फिर यूँ ही चुप रहोगे , मुश्किल कितना है 
सोचो क्या क्या न सहना पड़ेगा ,हर इक लम्हा बिताना  है 
८ 
चलो , एक नया रास्ता ढूंढें,  स्वर्ग तक का , पुराना मिट गया 
उठो , इक पुराना रास्ता ढूंढें,  नर्क तक का , नया मिट गया 
९ 
ख्याल पुराना है,   या कि बदला ये ज़माना है , नहीं कुछ जानते 
स्थिति सुधरी है,   या कि बदला ये नज़ारा है , नहीं कुछ जानते 
१० 
बार बार हज़ार बार , कोशिशे तमाम की होंगी 
नर्क के चौखट पर,  मिन्नतें बार बार की होंगी 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक