आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

विचार सब मिट गए तुम्हारे , गढ़ी नयी परिभाषा गई


१ 
राहत नहीं ख़यालों में , गुम कहीं सवालों में 
जानना चाहा है सबको , इन बदलती राहों में 
२ 
परछाई किसकी पड़ी राह में , उत्तर नहीं है जहाँ में 
समझ लो तो सब धोखा है , जूनून नहीं है 
३ 
कहाँ मिला कंकाल मेरा , खोया सारा संसार मेरा 
उम्मीद हर किरण में थी , जला डाला अंधकार मेरा 
४ 
खोजता जिसको है तू , छुपा तेरे ही भीतर 
धक्के ठौर ठौर खाये , तू मिला मेरे अंदर 
५ 
बनावटी चाल सुजबुझ से चली , मिली मुझे बिखरी हुई 
संकीर्ण सोच से तेरे कैसे तुझको छुड़ाउ , बात को मुद्दत हुई 
६ 
आसान है , घुटने टेक देना दुश्मनों के सामने 
मुशिकल है , अंदर के दानवों से जीतना 
७ 
पल आया , कहानी बन गई 
लम्हा बीता , जवानी खो गई 
समय गुज़रा , ज़िंदगानी ख़त्म हुई 
८ 
हुआ इक बार , कोई आया था संसार के उस पार 
आया तूफ़ान भीषण , बनाया पृथ्वीवासी को आहार
९ 
नदी ,जंगल ,फूल और पत्तियाँ , साया सबको छोड़ना होगा 
जाना होगा जब उस पार , तब माया मोह बंधन सब तोडना होगा 
१० 
सल्तनत किसकी हुई , जिसने गाथा नई लिखी 
विचार सब मिट गए तुम्हारे , गढ़ी नयी परिभाषा गई 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक