आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

आसान होता , सब पाषाण होता , न टूटता , न रोता कोई



१ 

परिचय अपना बताईये , सच सामने लाईये 

गहरी खाई है आगे , धीरे धीरे जाइये 

२ 
प्रयोजन कोई भी हो आपके आने का , डर हमें सदैव बना रहता है 
आप बड़े नेता जो ठहरे , बाकियों का तो आना जाना लगा रहता है 
३ 
सच हमारा मत दिखाओ , असल जीवन तो दूर सपने में भी  हमसे मत टकराओ 
संसद से लेकर ट्विटर तक हमारे प्यादे है , सोच समझकर  अपना कदम बढ़ाओ 
४ 
निकल गयी हवा सारी , अब नौकरी गयी तुम्हारी 
हम राजा है जंगल के , इच्छा हुई और फरमान जारी 
५ 

सब सुप्त है मेरे दल में , जो कहूँगा, वही करेंगे

बुद्धि हर लिया मैंने , लोकतंत्र नया लिखने चला हूँ 


६ 
कर्मयोगी हूँ , भुक्तभोगी हूँ , कई रूप है , बोलो कौन सा देखोगे 
राज हमारा चलता रहे बस , उसके लिए हर हद से गुज़रेंगे 
७ 
सबको झूठ बता देंगे , सच और झूठ का अन्तर मिटा देंगे 
सैनिक लगे है हर वेबसाइट पर , अब बस हम ही दिखाई देंगे 
८ 
क्रूर होता है कितना वक़्त भी , हम आरोप बहुत जल्दी लगाते हैं 
रास्ता सही कौन सा है , हम धीरे धीरे गलती करते जाते हैं

९ 

चुनो की राह सही कौन सी है , सब दिखाते है वो , या नई इक बनानी है 

गलत और सही का फैसला हम मिल कर करेंगे , नयी रीत भी बनानी है 

१० 
आसान होता , सब पाषाण होता , न टूटता , न रोता कोई 
मुश्किल होता , सब मोम होता , न टिकता , न रुकता कोई 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक