आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अंतर्मन की लड़ाई में , कुछ सुनाई नहीं देता, लड़ते दूसरों से , तो कोई गवाही भी देता



१ चलो एक बार ही सही , सच तो कहा 
सुना नहीं मगर , 
२ 
सोच कर सोचा तो देखा , जाना नहीं केवल परखा 
मिला कर देखा तो जाना , सोचा नहीं न पहचाना 
३ 
आकृति आँचल में उभर आई , आँशू आँखों में जब आया 
सुना नहीं एक पल भी कि क्या हुआ , 
४ 
वहाँ रात थी दिन के इंतज़ार में , कोई उदास बैठा था 
यहाँ  दिन था रात के इंतज़ार में , कोई उदास बैठा था 
५ 
कमीं नहीं कोई कहीं होगी , सुनेगी दास्ताँ, हर पहर अब खेल होगा 
चुना जिसको था तुमने पिछले चुनाव में , तमाशा 
६ 
दो खाइयों के बीच बैठा हूँ , अंधेरे घनेरे हैं 
नज़र अपनी ज़रा कमज़ोर है , आगे सवेरे हैं 
७ 
खून का बदला कैसे लिया जाता है , शांति मिल जाती है क्या 
सहारा झूठ का कैसे लिया जाता है , काम बन जाता है क्या 
८ 
लड़ते दूसरों से , तो कोई गवाही भी देता 
अंतर्मन की लड़ाई में , कुछ सुनाई नहीं देता
९ 
फैसला कैसे लेना है , तय तुम्हे करना है 
आगे बढ़ना है या फिर, सफर यहीं ख़त्म करना है 
१० 
सबकी तरह बनने का पीड़ा तुमने उठा लिया , सोच लो 
पहली ठोकर में ही सबकुछ भुला दिया , पूछ लो 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक