आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सदियों से तुमने समझाया, बाहर घना तिमिर है गुड़िया , मगर तम में प्रकाश मैंने उगाया


१ 
चला कहाँ जाता हूँ , लौट मगर आता हूँ 
पूछो पता बताता हूँ, ढूंढ उसे भी लाता हूँ 
२ 
कर्मभूमि परीक्षा लेती , शर्मसार मानवता होती 
परिणाम की चिंता होती , तो मैं यह सब न करती 
३ 
क्षत विक्षत तुमने कर डाला , सदियों से तुमने समझाया 
बाहर घना तिमिर है गुड़िया , मगर तम में प्रकाश मैंने उगाया 
४ 
इच्छा मेरी क्षीण न होती , मैं , मैं न होती 
आज़ाद गगन मेरा होता , और मैं , मैं होती 
५ 
दशा कुछ ठीक नहीं , दिशा बिलकुल ठीक है 
करुँगी सब ठीक , मुझे खुद पर यकीन है 
६ 
हालात हाथ हैं नहीं मेरे , तुम भी हाथ न दो 
भरोसा स्वयं का है, चाहे तुम साथ न दो 
७ 
दसों दिशा पुकारती , केंद्र में  हूँ घूमता 
प्रतिकूल  है परिस्थति, हूँ मैं  झूमता  
सत्य यही बिकता है , हूँ यही पूछता  
८ 
बाढ़ अचानक ही आयी थी , हर साल यूँ ही आती है 
रिपोर्ट की फाइल खो गई थी , हर साल ही खोती है 
९ 
हवाई दौरा कर लो साहब , जलमग्न धरती देख लो 
पैकेज की घोषणा कर देना , 
१० 
विकास का ये युद्ध है , नेता प्रतिपक्ष क्रुद्ध है 
हार होगी फिर तेरी , सेना मेरी प्रतिबद्ध है 
११ 
जनता को भरमायेंगे।  कुछ नए जुमले सुनायेंगे 
ऐसा कुछ होगा की हम फिर चुनाव जीत जाएंगे 
१२ 
अपनी गलती मुझपे क्यों कोसते हो , इतने वर्ष आपने क्या किया 
सवाल तुम कोई भी पूछोगे, हमारा बस एक जवाब , उन्होंने क्या किया 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक