आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

शर्म अधूरी रह गई , और परवरिश पूरी हो गई।




१ 

कुछ बातें रह गई , जुबां से लौट गई, शर्म अधूरी रह गई , और परवरिश पूरी हो गई 

२ 
फैसला हक़ में हो हमारे , ऐसी बात करते थे सितारे 
फर्क कितना पड़ता है तुम्हे , चाहे हम जीते या हारे 
३ 
सच तुमने कहा , घडी वह आ ही गई 
सुना केवल जिसे , रात वह आ गई 
४ 
बहस कितनी हुई कल रात , कैसे होगा उनका सत्कार 
जहां आना था वही रुक गए , हो गया कुछ अजब चमत्कार 
५ 
शरीर में काबू नहीं है , वक़्त भी बेकाबू हो चला 
हिम्मत से काम लेना , चचा का साबू नहीं है 
६ 
गहरे खाई उड़ाते सपने , गिरती ज़िन्दगी , उड़ाती मौत 
दो पल का सब हँसाना रोना , जो बीता मुझ पर 
७ 
वक़्त कैसा आ गया ,दूसरा  दूसरो का हक़ खा गया 
छुपा दानव बाहर आ गया , असल इंसा से टकरा गया 
८ 
सोचने की इक बार ज़रुरत हुई थी , काली रात और काली हुई थी  
अंजाम की चिंता कुछ देर हुई थी , गलती पर और गलती हुई थी 
९ 
आसान कितना है जल जाना , जलना और सपने सब जला देना 
तुम न  करो  कोई भी चिंता , बस यादें हमारी सब मिटा देना 

१० 
पूरी कहानी हम सुनाएंगे , गुज़रा जो , उसे भूल जाएंगे 
तुम अपना सोचो आगे , हम तो आगे बढ़ते जाएंगे 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक