आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कोरे कागज़ का सफर

Tare
तारे और सितारे


 

१ 

 कोरे कागज़ का सफर 

एक बूँद और एक अक्षर 

२ 

परिश्रम से परहेज 

टूटे हुए अनुच्छेद 

३ 

मित्रों की मंडली 

कभी कहीं मिली 

४ 

क्या है जो खुलता नहीं 

देखा पर समझता नहीं

५ 

काम क्रोध के निम्न विचार 

खर्च होते जीवन के उपहार

६ 

सद्भाव के उत्तम प्रहार 

केवल अपनों के हैं यार 

७ 

मूर्छित जीवन की अभिलाषा 

थोड़ा सा द्धेष थोड़ी पिपासा 

८ 

सच अपनों में मतभेद हैं 

छत एक रसोई अनेक हैं

९ 

मुद्द्त हुई खुशियाँ मिलीं 

अब मगर न कोई कमीं 

१० 

पाठक लेखक से दूर दूर रहा 

आज ख़त्म हो यह सिलसिला 

११ 

आरोपीत करना ही लक्ष्य 

कथ्य में भले न हो तथ्य  

Popular posts from this blog

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक