आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

 


१ 

वक़्त की बात 

रहेगी याद 

टूटा था स्वप्न 

मिली थी हार 

२ 

एक दिन की शुरुआत 

एक दिन के हो बाद 

३ 

दिन में हैं उजाले 

रात में निकले तारे 

४ 

लिखता क्या न करता 

चलता पर न मरता 

५ 

मत देख आगे क्या है 

चल देख घना कोहरा है 

६ 

हिसाब कैसे लगेगा 

दिन कैसे बंटेगा 

७ 

उम्मीद कोई नज़र नहीं आती 

कोई राह इधर नहीं जाती 

८ 

मुखातिब हो स्वयं से कभी 

दिल जुड़े गैर से भी कभी 

९ 

हसरतों के सिलसिले उम्र में बह गए 

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए 

१० 

हाथ जोड़ 

पैर तोड़ 

सच बोल 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

प्रलापी बूँदों के प्रवासक