आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

यह चुनू या वह , कोई तो हो वजह। सौ बातों की एक बात , कि सब बातें है बेवजह

१ 
प्रणाली उचित  बनाओ ,  घर मेरा भले जलाओ 
सब बैठें एक आँगन में , कानून कुछ ऐसा  बनाओ 
२ 
बादलों का संकेत तूफ़ान समझता है , तू मगर  किससे डरता है 
छोड़ आये प्रणय में  दुनिया सारी , तू अब भी  घरवालों से डरता है 
३ 
इल्म नहीं , कुसूर मेरा 
जुल्म इसका , सर मेरा 
किस्म कैसा , सब मेरा 
४ 
था बड़ा मनोरम दृश्य,  मनुष्य  ने कर दिया कुछ  विचित्र  
इमारतें बनाई जंगलो पर, अब बैठ अंदर मापता अपना चरित्र 
५ 
विश्व केवल पुजता, जो है हर क्षेत्र का विजेता 
पूछता  नहीं कोई ,  जो है घर  घर का देवता 
६ 
उम्र छोटी , दिन बड़े  
समय कम , किस्से ज्यादा 
उम्मीदें नहीं , अनुभव हैं    
७ 
आसान है,   दूसरों को न समझना , तराजू में,   अपने आधारों पर तोलना 
कहा ऐसा क्या था तुझसे, जो तूने छोड़ दिया है,  सदियों से मुझसे  बोलना 
८ 
दिलासा तुझको दे रहा हूँ , कमीं मुझमे छिपी है 
तू फिर रो रहा है , और गलती इस बार भी मेरी है
९ 
सबने अपने मत थोपे , मेरे आदर्शो पर चलो , तभी दुनिया जीने देगी 
अपना सपना न हो , तो अच्छा है तेरे लिए,  नहीं तो मरने भी नहीं देगी  
१० 
यह चुनू  या वह , कोई तो हो वजह 
सौ बातों की एक बात , कि सब बातें है बेवजह 

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव