कमजोरियों का संग्रहीकरण
- Get link
- X
- Other Apps
सफलता के पैमाने पर इतनी नज़र टिकाये थे कि असफलता ही सफलता की सीढी है वाली कहावत झूठी लगने लगी ,इंसान जब उदास हो जाये अपने कार्य से तो वह स्वयं से सवाल करे कि आख़िरकार यह कार्य शुरू किस मक़सद से किया गया था ,और उस पर अगर सही उत्तर न मिले तो फिर आगे बढ़ जाए। जब स्वयं उस राह से गुज़रे हों तभी जाकर कुछ अनुभव बयां कर पायेंगे वरना तो दूसरों के अनुभवों का हवाला देकर सभा में तालियाँ बटोरने का प्रयास किया जायेगा। नेताओं को इन सब गुणों की ख़ासा आवश्यकता होती है इसीलिए वह तन मन धन से अपने चुनावी रेस में आगे निकलने को बेताब रहते हैं।
रोज़ अलग अलग सपने देखता हूँ ,यह एक प्रिवेलेज है जो कईओं को हासिल नहीं है ,दूसरों के जैसा बनने की होड़ में तो सभी हैं ,अपनी पहचान खो कर एक नई मूर्ति बनने की कोई अभिलाषा नहीं है. दिनचर्या के नाम पर दिन कैसे पार हो , यह भी अब अख़बार वाले बताने लगे हैं ,वो बस यह नहीं बताते कि किसके कहने पर वो फज़ुल की खबरे छापने में माहिर हो चुके हैं ,सरकारी विज्ञापन का प्रभाव है कि इतनी तबाही के बाद में समाचार पत्रों में सब कुछ हरा भरा नज़र आता है।
इंस्टाग्राम रील्स के ट्रेंडिंग गानों ने कानों के अलावा मस्तिष्क पर भी गहरी क्षति पहुँचाई है ,मात्र २० सेकंड के टुकड़े गाने को श्रोता गूगल पर ढूँढ़ता फिरता है ,और न चाहते हुए भी रात दिन सपने में गुनगुनाता है ,असल गीत जो ४ मिनट का था अब वो २० सेकंड में अपनी पहचान बनाने के लिए लड़ रहा है ,संगीतकार इस बात को समझ वैसे ही गीत तैयार कर रहे हैं जो उतना ही चले की संगीतकार का करियर चल सके आज के दौर में ,अब वो चाहे रीमिक्स हो या फिर किसी के संवाद को ही बीट्स पर ढाल दिया गया हो। रील्स के गाने एक और बात सिद्ध करते हैं ,वह यह कि बार बार झूठ बोलने से सच और झूठ का अंतर मनुष्य के लिए मिट सा जाता है।
मौसम फिर बिगड़ने की खबर अख़बार में छपी है ,सर्दी में बरसात का आनंद समय समय पर मिलता रहा है इस वर्ष ,न्यूयोर्क और कई अमेरिकी राज्यों भारी बर्फीली तूफ़ान से जीवन अस्त व्यस्त है ,और यहाँ चुनाव का मौसम है ,और हाँ कुछ बच्चे प्रदर्शन भी कर रहे हैं किसी परीक्षा के परिणामों को लेकर –तो उनके दुःख का निवारण भी हो सकता है।
अलविदा
- Get link
- X
- Other Apps