आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नए साल का है इंतज़ार , नए जुमले , नए वादे और कुछ नहीं





१ 
कहाँ खोये रहते हो , सुनते नहीं बस बोलते हो  
क्रांति का स्वप्न सुनहरा है , मगर यह पूरा कैसे हो 
२ 
ज़िंदा जवान हो, यूँ परेशान होने से क्या होगा 
हौसला है, चिंता न करो, सत्य विजयी होगा  
३ 
पंत ने प्रकृति की बहुत चिंता की , कुछ मगर मिला नहीं 
न पढता है, न सोचता है कोई, फिर भी कोई गिला नहीं 
४ 
नाटक हज़ार करते हो दिन भर, कुछ कहीं काम आया क्या 
जो दूर निकल गए राहो में, उनका कोई पैगाम आया क्या 
५ 
एक दशा सबकी होती है , मगर दशा अलग तुम्हारी है 
अक्ल न्यून है, समय पर खर्च करना ही बड़ी होशियारी है 
६ 
नाम राम का जपते है , दिन भर ट्विटर पर गाली देते है 
कुछ और काम बचा नहीं, चलो सफर आज का ख़त्म करते है
७ 
चोरी और बेईमानी , दोनों को टीवी पर खूब इज़्ज़तें  मिल रही है 
जो प्रवक्ता है ईमानदार पार्टी का, उसे ही बस गालियाँ मिल रही है 
८ 
तुम कुछ भी पूछो , हम एक ही बात दोहरायेंगे 
चाहे कुछ भी हो जाये , मंदिर वहीँ  बनायेंगे 

९ 
हम भूले चुके पिछले वादे , नारे , अब तो कुछ नया सोचना है
जुमले नए , वादे नए , नारे नए , जनता का फिर से काटना है 



१० 
क्या इतना आसान है सब भुला देना , एक कोशिश तुम भी कर लो 
जाति नहीं पूछना यहाँ किसी से , आओ अब इंसानों से दोस्ती कर लो  
११ 
हम रोज़ रात नौ बजे चिल्लाते है , थक हार फिर घर चले  जाते  है  
मुद्दा कितना भी गंभीर क्यों न हो, सब घंटे भर में ही सुलझाते है  
१२ 
हमने कुछ किया नहीं सब विपक्ष का किया कराया है, यह उत्तर हर उलझन में उपयोगी
उम्मीद है कि जिस राज्य में मेरी पार्टी नहीं, उसी राज्य में ही सभी उलझने होंगी 
१३ 
क्यों इतना अकुताते हो , फालतू दिन भर हल्ला मचाते हो 
इंटरनेट बैन है अाज से, शांति फैलने तक शांत रहो 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक