आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

आदत अजीब है , ग़मों का शौक़ीन है , दूसरों के अधीन है ,




१ 
धूल के फूल कहाँ है , जिनको  गए सब भूल 
अंत निर्मम है सबका , नहीं किसी के अनुकूल 
२ 
हँस कर पुकारा कवि ने , निशा का स्वप्न अधूरा था 
टूटा अम्बर से एक तारा , नभ मंडल अब सूना था 
३ 
राग रंजिनी के मुख से कोमल फूल झरते है , सब रोया करते है 
आदेश है नृप का सब खामोश हो जाए , अब हम चलते है 
४ 
पथिक पथ का मूल्य न जाना , मंज़िल को ही सब सुख माना 
अंत हो गया पथ का जब , अब कहाँ जाये , कहीं न जाना 
५ 
स्वप्न जो  तुमने देखा है , उसे सच न मान लेना 
अंत जो तुमने  देखा है , उसे अंत न मान लेना 
६ 
निमंत्रण है समय का , अब सब  लौट रहे है घर को 
कितने का हो भविष्य बिगाड़ते , क़त्ल कर दो उसका 


७ 
कर्म के क्षेत्र में हो , जीवित या मूर्छित हो 
कोई  राग तो सुनाना होगा ,  जब अंत निश्चित हो 
८ 
तिमिर में कौन किसको ढूँढता है , आज बताओ , सत्य कौन बोलता है 
ज्ञानी वही हो  सकता है , जो व्हाट्सप्प फॉरवर्ड कर सकता है 
९ 
 आज अचानक आना हुआ , सच कहो , कैसे आना हुआ 
फ़िक्र किसको है पड़ी असली जीवन की , सब झूठ यह फ़साना हुआ 
१० 
परछाइयों के शौकीन जान पड़ते हो , झूठ  में सच तलाश करते हो 
अपना  नाम पता बताते जाना , अपने हिस्से का सुख लेते जाना 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक