आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

समझना तुम्हे होगा , फैसला, उसके हक़ में होगा





१ रंगरेज़ कौन सा रंग है घोला ,  हुआ है जीवन,  मतवाला 
बजाय इसके की डाँटे उसे ,  तुम भी चले,  साथ बन आवारा 
२ 
शब्द ही सहारा , है नहीं कोई किनारा 
विश्वास नहीं खुद पर , है  तू  चाँद है या सितारा
३ 
अंको का खेल,  समझ क्यों नहीं आता 
हो मुर्ख , सही करो सब बही खाता 
४ 
तुकबंदी कविता मेरी , कल्पना मेरे मन की 
जन्म लेती, फ़ना होती,  आँखों में धूल,   हो भले गैरो की
५ 
अथाह समुद्र भीतर ,  प्रतिध्वनि गूंजती है 
ऊर का उहापोह ,    शब्दों में उतरता  है 
६ 
अनल की आस थी ,    मिलन को बाकी एक साँस थी 
स्फूर्ति नसों में कई गुना , ज्वाला जिव्हा कि मगर शांत थी 
७ 
निकल पड़ा चहु ओर,   गगन में लपटे उठी 
ज़हर भीतर था ,  बस्तियाँ सारी जल उठी  
८ 
कितना मुश्किल है , कौन समझता है 
झूठ सदैव हाज़िर , सत्य क्षणीक   है 
९ 
समझना तुम्हे  होगा , फैसला,    उसके हक़ में होगा 
न्याय, तंत्र  मुट्ठी में उसके , रावण राज़ का अंत,  आज होगा 
१० 
परिधान, पोशाक नहीं काबिल है , सत्य हर भेष में घूमता है 
जो ढूँढता है ,  ज़ख़्म , प्रहार , हिंसा, सारे  दुःख झेलता है     

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव