आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

न त्याग का भाव , नहीं कोई प्रभाव , सबकी है चाव , अबकी फसल अच्छी होगी




१ 
कैसे बदल दूँ हालात , कोई नहीं है साथ 
किसी की नहीं औकात , बदले जो तेरे हालात 
२ 
उड़न खटोला में उड़ जा , पंछी उड़ जा रे 
नया बसेरा ढूँढ ले , यहां न कोई अपना रे 
३ 
परेशान क्यों होते हो ,  अजीब बात है 
सोचने से ही सब हो जाता , तू पैदा ही न होता 
४ 
आकाश में कोई किनारा खोजता , हमवतन में हमारा ढूँढता 
खबर नहीं इसके घरवालों को , बेवकूफ यह सपना देखता 
५ 
एक भाव तो होना चाहिए , कोई दर्द तो मिलना चाहिए 
इतना बड़ा हो गया , कब क्या बोलना है , समझना चाहिए 
६ 
पहले सपना फिर सोचना , न कोई प्रयास न कोई यातना 
दूसरों को देखकर सोचना , रंग लाता है  मेहनतीं होना 
७ 
कितने प्रकार के जीव देखे , तेरा अलग कुछ खेल है 
मौत तो सबको आएगी एक दिन , तेरा रोज़ का ही मेल है 



८ 
शिकार नहीं , शिकारी बनों , भागो नहीं , भागी बनों 
अच्छा बुरा का फैसला क्यों देखते हो , कर्म का केवल अधिकारी बनो 
९ 
किसके लिए कार्य करते हो , शर्म और ग्लानि में रोज़ मरते हो 
लड़ाई से कुछ हासिल है, तो बताओ , फिर क्यों आप से झगड़ते हो 
१० 
मत  करो प्रयास , बस करो आस , होगे हमेशा ही उदास 
हर पल है ख़ास , उठो इस पल आज , करो निरंतर प्रयास 
११ 
क्यारी गीतों की  किसके लिए है सजाई अपने प्लेलिस्ट में 
एक दो हो तो बताऊँ , गिनती में हो तो गिनाऊँ , अभी हूँ सपने में 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक