आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

परिस्थियों का सामना कर , कुछ ठहरे , कुछ शहर गए



१ 
याद कुछ धुँधला सा आता है , कहीं तुम वही तो नहीं 
सत्कार तुम्हे भी वही मिलता , मगर तुम गए ही नहीं 
२ 
जलाकर दीप जागता है रात भर , कोई तो आएगा 
भरी उसने अपने जेबें इस तरह , कि कल फिर न आएगा 
३ 
भारी भरकम शब्द तुम्हारे , अक्सर डूब जाता हूँ 
कोई तो रास्ता बता दो,   हर बार जाने कहाँ खो जाता हूँ 
४ 
परीक्षा देने को राज़ी तो हो गया , समय आया तो सो गया 
कोई रुकता कहाँ है किसी के लिए , पास हर कोई,  और फेल मैं हो गया 
५ 
अचानक दीवारों पर कोई चेहरा बन जाता है , अजीब बात है 
असलियत में डरता बहुत हूँ , क्या बहादुर होना आम बात है 
६ 
भटका चारो ओर उड़ते पतंगे सा , शायद कोई भूल थी 
सफर का खेल था कुछ ऐसा , और किसी की ज़रूरत न थी 
७ 
हर वार पर   प्रबल पलटवार , कोशिशें हो हज़ार बार 
दुश्मन न कोई रहा  ,  बन गए सब मेरे यार 
८ 
नहीं चाहिए स्वर्ण महल , एक पल का संतोष काफी है
यत्न कई बार किये उसने , उम्मीद की छोटी किरण काफी है 
९ 
परिस्थियों का सामना कर , कुछ ठहरे , कुछ शहर गए 
भयावह बाढ़ आयी थी हर साल की तरह , कुछ मर गए , कुछ बच गए 
१० 
अंत कर दो सब कायरों का , मगर उनकी परिभाषा क्या है 
बेवजह मार दिए गए युद्धों में ,  स्वयं की आखिर इच्छा क्या है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक