आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

तज प्राण दिया, तुमने अपना , पूरा हुआ, फिर भी नहीं सपना , न शर्माओ, मुख दिखलाओ , आखिर तुम, सिख गए तैरना



१ 
कसम खा  निकल आया , गुस्सा तो  बहुत  आया 
मर कर भी बच गया ,  बिगड़ा भविष्य सवर गया 
२ 
जीवन में चरित्र का आँकलन , पथ भ्रष्ट और चिंता सघन 
वर्जित प्रवेश छोटे कुलों का , कुलों का नहीं होता  मिलन 
३ 
जो नहीं, उसकी चिंता कैसी 
वास्तविकता समक्ष , तो कल्पना कैसी 
मंज़िल है दूर , मुश्किलों की ऐसी तैसी 
४ 
मृग ताल पर झंकृत होता , नए इच्छाओं से लज्जित होता 
अपने सपनों के महलों में रोज़ , राजा सा  सुसज्जित होता 
५ 
नहीं कुछ ,  झूठा फल्सफा  है 
भूल सुबह की , शाम खफा  है 
दोष अपना है  , दोस्त जुदा है 
६ 
तिमिर परदे की पीछे है , रोशनी पुकारती चली 
अपने आवाज़ नहीं  देते , पराई अपना बनाने चली  
७ 
कहानी हुई शुरु , लम्बी थी  रात , लौट आई है,    कोई पुरानी याद 
गहरा पोखर  , उछलता बच्चा , उड़ते फूल , याद मिटी है नही बरसो बाद 
८ 
उड़ता हूँ , बहकता हूँ , सच्चाई से होता हूँ रूबरू 
प्रेम था लोगो से, हमारे जैसा न था कोई हूबहू 
९ 
तज प्राण दिया तुमने अपना , पूरा हुआ फिर भी नहीं सपना 
न शर्माओ,  मुख दिखलाओ , आखिर तुम सिख गए  तैरना 
१० 
क्या कुछ ला सकते हो , सच कहो , यह क्या है , पढ़ सकते हो 
मेहनत सदियों की बेकार हुई ,  दोष किस पर मढ सकते हो 

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव