आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अपना अंदेशा है , वक़्त एक धोखा है , बदल दो दुनिया को , किसने तुम्हे रोका है




१ 
पत्थर तोड़ता है , दिन गुज़रता है,   धीरे धीरे 
चलो एक काम करते है , ज़हर भी घोलते है,  धीरे धीरे 
२ 
अपना अंदेशा है , वक़्त एक धोखा है 
बदल दो अपने आप  को ,  किसने  तुम्हे रोका है 
३ 
शक्ति छुपी है भीतर , समस्या समाधान माँगती है 
लम्बी कहानी तो हम भी लिख दे , जनता मगर हिसाब माँगती है 
४ 
प्रदेश के नेता हैं , तुम्हारे प्रिय अभिनेता हैं 
वोट तो डालेंगे उन्ही को , दिया भले ही धोखा है 
५ 
हमको कुछ समझ नहीं आता , जब आता , कोई नज़र नहीं आता 
घूमती है दुनिया एक ही दिशा में , कोई छोर कहीं नज़र नहीं आता 
६ 
एक गीत तुमको सुनाऊ , कहो तो कुछ गुनगुनाऊं 
अँधेरी रातों के साये दिन में दीखते है ,  अब यह बातें किसको बताऊँ 
७ 
लम्बाई और गहराई एक नहीं  , सत्य और अच्छाई अलग है 
झूठ हमने ही सुना था , अब जाकर बात समझ में आई 
८ 
ईमारत  का मुयाअना होता है , दुर्घटना बुरी हुई थी 
खेल मगर समझा कहाँ कोई , निर्माण कैसे हुई थी 
९ 
हम आज पिकनिक पर जा रहे , मौज मस्ती सब मिलकर लुटा रहे 
जा मिली खाई में बस हमारी , गलती किसकी,  अब कैसे कोई जाने 
१० 
मिलन की इच्छा थी , मेरे उपलब्धिओं  की समीक्षा थी 
हर समय कोई कैसे खुश रहता है , बस इसी बात की चिंता थी  

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक