आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मौन व्रत करो , अपने है सब , इनसे मत डरो


१ 
कुंजी जीवन की किसके पास है , सभी तो उदास है 
अपनी ख़ुशी तुम देख लो , हमसे तो अपने ही नाराज़ है 
२ 
आम जीवन और सत्य वचन का , सहारा कोई नहीं लेता है 
बोलता हर कोई है पइसे नहीं चाहिए , जीना मगर कोई छोड़ नहीं देता 
३ 
कितनी कमी है उसके जीवन में , ये तो तेरी नज़रो का कुसूर है 
कल मिला था उससे रास्ते में , कहा उसने वो खुशिओं में चूर है 
४ 
एक  कद होनी चाहिए , एक घर होना चाहिए , अब और क्या चाहिए 
कुछ लेके तो पैदा हुआ नहीं था तू , अब मरने के वक़्त तुझे सब चाहिए 
५ 
किरदार ख़त्म हो गया तुम्हारा , उतारो वस्त्र , सब किराये का है 
नए कलाकार अभी और है पंक्तियों में , सब खेल उधार का है 
६ 
कहानी कितनी लम्बी होनी चाहिए , खेल अब ख़त्म होना चाहिए 
दूर क्यूँ बैठा है , तू तो अपना है , आपसी मतभेद नहीं होना चाहिए 
७ 
तेरी कहानी फिर याद आयी , मौसम बदला और तूफ़ान आया 
झूठ बोलता है हर कोई , की भगवान गए और  इंसान आया 
८ 
अँधेरे में क्या ढूंढते रहते हो , बेवकूफ हो क्या 
पैसे से क्या नहीं  हो सकता , गरीब हो क्या 
९ 
फैसले का इंतज़ार किसको है ,  हम तो पहले ही जीत चुके है 
तेरा घर , तेरी ज़मीन , तेरा भविष्य , सब तो हम खरीद चुके है 
१० 
कहाँ है कोई मंदिर  , रोज़ जिसका जिक्र किया करते थे चाचा 
ये तो मरघट है , डूबे इतिहास में जिनका कभी जगमग न हुआ तारा 
११ 
आये हो , तो जाओगे ही , कुछ दिन ठहर जाओ यहाँ पर 
अजीब शांति है इन जंगलो में , जानवर कहाँ गए सब मगर 
१२ 
मौन तुम्हारा  लाभप्रद है हमारी जीत के लिए , हम सब उसका अपने अनुसार अपना अपना मतलब सिद्ध कर लगे 
तुम कहाँ इन कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ते हो , पैसे दे दो बस , बाकी सब हम अपने आप ठीक कर देंगे 
१३ 
कौन दोषी है ? , किसको किसकी सजा सुनाते हो 
मामला विचारधीन है, अभी से हमारी क्यों बजाते हो 
१४ 
महकते फूल ,खेलते बच्चे , हरियाली चारो ओर , सब कितना अच्छा लगता है 
 सपना है यह सब कई लोगो के लिए , असलियत में तो सब धुँधला धुँधला दिखता है