आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एक और एक का वियोग

 १ 

अथक प्रयास का फल 

मिथक कयास का नल 

२ 

कृत्रिम विकास की तस्वीर 

चरित्र हरण की तक़रीर 

३ 

मुद्रा नियोजन में सफलता 

क्रिया आयोजन में विफलता 

४ 

ज्ञान दोष के ज़रूरी अविष्कार 

प्रयोग योग के झूठे चमत्कार 

५ 

हर संभव प्रयास की ज़रूरत 

आने वाले कल की हक़ीक़त 

६ 

ज़िन्दगी के पल को गिनना 

मौत के मर्ज़ को तौलना 

७ 

मानो सच सब लगने लगा 

पूछा चाँद मगर ढलने लगा 

८ 

देखने भी नहीं आई रात 

किसकी कितनी औकात 

९ 

हृदय नाड़ी की पहिया 

पथ चाल की हथकड़ियाँ 

१० 

दो और दो का योग 

एक और एक का वियोग  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक