आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

लगन कथन का रिश्ता

 १ 

विद्वानों की संगती 

शैतानों की दुर्गति 

२ 

किताबों का भविष्य 

मनुष्य का चरित्र 

३ 

दुर्गम पथ पर अग्रसर 

व्यभिचारी के सर पर 

४ 

ज़िल्लत की ज़िन्दगी 

मिन्नत की मुफ़लिसी 

५ 

मिलने बिछड़ने का स्वरूप 

उजड़ने सिमटने में विलुप्त 

६ 

परछाई का पीछा 

लड़ाई का सिलसिला 

७ 

बैठ कर सोचने लगा 

पूछ कर बोलने लगा 

८ 

मित्रों से विवाद 

चित्रों से संवाद 

९ 

फल पेड़ का रिश्ता 

लगन कथन का रिश्ता 

१० 

विनोद आमोद के पल 

क्रोध घृणा में डूबा कल 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक