आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कुंठित ख्याल का सेवन

 १ 

उज्जवल भूत का स्वप्न 

निर्मल आज का भूकंप 

२ 

कुंठित ख्याल का सेवन 

व्यथित मलाल का मंचन 

३ 

समझने की भूल 

आदतों की धूल 

४ 

उन्मादी ख्याल का पोषक 

पीड़ित जनता का शोषक 

५ 

हमसफर के राह के दुराहे 

दुश्मनों के आँख के सितारे 

६ 

रात का स्वाँस 

व्यक्ति की आस 

७ 

दौड़ की आदत 

चौड़ की शहादत 

८ 

पूर्वजों की आकाँक्षा 

चिंतकों की दिलासा 

९ 

मार्ग में त्रुटि 

कार्य में बूटी 

१० 

चेहरे चेहरे का सत्य  

पहरे पहरे का खर्च 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक