आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बेकारी औ अज्ञानता की तस्वीर

 १ 

शादी का न्योता 

बाराती का खर्चा 

२ 

नए साल की मुबारकबाद 

बीते कल की समाजवाद 

३ 

उड़न खटोले का सफर 

बीते कल की डगर 

४ 

टूटे संबंधों की कड़ी 

मिटे अक्षर की नमीं 

५ 

गरम पानी का ताप 

नरम व्यक्ति का माप 

६ 

उत्कृष्ट पद की लालसा 

निम्न कृत्य की हताशा 

७ 

पूर्ण विराम के ख्याल 

अंत आराम के सवाल 

८ 

बृहद रूप के अभिलाषी 

कृत्रिम योग के परिभाषी 

९ 

चमकते चेहरे को वोट 

बिखरते मूल्यों को चोट 

१० 

नव नेता के पीछे आवारा भीड़ 

बेकारी औ अज्ञानता की तस्वीर 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक