आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कर्तव्य बोध से बोझिल उम्मीद

 १ 

पुण्य प्रताप के कारन 

टूटते पाठकों का हरण 

२ 

शीतलता से परे 

मूर्खता के तले 

३ 

कुँजी के लिए पैसे 

परीक्षा के हैं धोखे 

४ 

कठिन राह परीक्षा स्थल तक 

मुक्ति विनाश मरण स्थल तक 

५ 

शून्य विनियम प्रणाली की स्थापना 

रोजगार नियोजन की मिट्टी संरचना

६ 

कुछ मतलब मिला नहीं शब्दों में 

भावों को निचोड़ देख लिया 

७ 

आखिकार जीत किसकी हुई 

सवाल जनता से है 

८ 

संतोष तलाश की उन्मादी भीड़ 

कर्तव्य बोध से बोझिल उम्मीद 

९ 

तर्पण अर्पण के पग पग पर काँटें 

कैसे किस किस को ये सब बाँटे 

१० 

भवन द्वेष भाव से पूर्ण 

मिलन पद से है सम्पूर्ण  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक