आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

चलती रूकती जीवन की रेल

 १ 

विश्वास का वास 

कर्तव्य का बास 

२ 

उद्योग के जनक 

दिशा के कारक 

३ 

मिथ्या का पानी 

सच की ज़ुबानी 

४ 

अंत द्वार में टूटे  

मोक्ष द्वार से जुटे

५ 

किसी विचार का रास्ता 

हिम्मत की अनेक चाह

६ 

पास आने के बहाने 

दूर जाने के ठिकाने 

७ 

बनते बिगड़ते रिश्तों के खेल 

चलती रूकती जीवन की रेल 

८ 

ठोकर से पटी राह 

मोक्ष की मरी राह 

९ 

रोकथाम के वचन 

बंदीगृह के मंचन 

१० 

बोध किस भाव का हो 

दुःख किस घाव का हो   


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक