आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

शब्दों से मतलब गलना

 १ 

विरोध का चेहरा 

घाव मिला दोहरा 

२ 

गूँज की परिभाषा 

धुंध की अभिलाषा 

३ 

बुलावे का ढोंग 

चढ़ावे का रोग 

४ 

हाथ जोड़ 

आमंत्रण स्वीकरना 

दाँत निपोर

षड्यंत्र संभालना 

५ 

परतंत्र की आशा 

प्रजातंत्र की हताशा 

६ 

गुणों के मापक 

बीजों के सालक 

७ 

कृत्रिम ऊर्जा का स्रोत 

मूर्छित पुर्जा का क्रोध 

८ 

मतलब में शब्द पिरोना 

शब्दों से मतलब गलना 

९ 

व्यर्थ अनर्थ की चिंताएँ 

सत्य असत्य की चिताएँ 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक