आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

हिसाबों के न्यूनकोण

  १ 

बार बार वार का व्यवहार 

निरंतरता का अधिकार 

२ 

समुचित की कल्पना 

अनुचित की अर्चना 

३ 

निंदक का विनोद 

प्रजा का विरोध 

४ 

असुरों का संग 

हिंसक एक अंग 

५ 

विद्या का परिचय 

विकास का अभिनय 

६ 

विवादों के परिजन 

हिसाबों के न्यूनकोण 

७ 

कृत्रिम अनुशासन के मायने 

अचंभित आगंतुक के सामने 

८ 

मर्मभेदी तृष्णा का विवरण 

कर्मलोभी घृणा का चित्रण 

९ 

मस्तिष्क की धमनियाँ 

गोलियों की अशर्फियाँ 

१० 

बिंदु के इर्दगिर्द 

किंतु परंतु के मुरीद 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक