आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

लिख कर समय कैद करना

 १ 

दिव्य ज्योति की आस 

प्रदूषण की मुर्दा साँस 

२ 

जंतुओं के घेरे 

कर्मियों के फेरे 

३ 

निवेदक में मनुष्य 

संवेदक में चरित्र 

४ 

किरदार का चित्रण 

पुरस्कार का नयन 

५ 

आरंभ की पहचान 

विनाश का अभिमान 

६ 

स्थल परिक्षण की कमिटी 

भाव विहीन की मरुभूमि 

७ 

लिख कर समय कैद करना 

रुक कर हृदय विच्छेद करना 

८ 

नाख़ून का बढ़ना 

आँख का रुकना 

९ 

समय की नदी 

रुकी न मिली 

१० 

भाव का दोष 

कर्म का कोष 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक