आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दोनों एक ही धागे से बँधे हुए थे

 १ 

दो एम्प्लॉई 

दोनों ने मुँह की खाई 

एक की हुई जग हँसाई 

दूसरे ने शोक जताई 

एक को दूसरे पर तरस आई 

चलो ! पहले उसने मुँह की खाई 

मेरी तो नौकरी बची हुई है भाई

यही तो अंतर है 

मेरी और तुम्हारी नौकरी में साईं 

क्या उसको पता था 

दोनों एक ही धागे से बँधे हुए थे 

२ 

चेतना का जड़ 

वेदना का कण 

३ 

विवेचना का समय 

दुर्भावना का संचय 

४ 

निश्चित कर्मों का द्वेष 

अनुचित कर्मों का भेष 

५ 

एक राह की मुसीबतें 

दो राही की ज़रूरतें 

६ 

हृदय मर्म का ज्ञान 

थोड़ा सा देना ध्यान 

७ 

आवाज़ की पुकार 

मानव का अविष्कार 

८ 

नित्य कर्मों का निपटारा 

कृत्य धर्मों का बँटवारा 

९ 

भवन को घर बनाना 

महल को खंडहर 

धुप छाँव को मापना 

और 

दिन रात को बाँटना 

अजीब है 

१० 

जीवट जीव की जरुरत 

सेवक सेल की संयोजक 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक