आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

घर घर बैठे विद्वान का गणित

 १ 

सहयोगियों की सलाह 

मितव्यवयी की विवाह 

२ 

दूर इलाक़े में नौकरी 

टूटती हुई वो टोकरी 

३ 

सब्ज़ी बेचने वाले का नाम 

मछली बेचने वाले का काम 

४ 

बारिश में भी काम पर जाना 

चाय नाश्ते से दिन गुज़ारना 

५ 

चुनाव परिणाम में हर्ष 

टैक्स व्यवस्था का क़र्ज़ 

६ 

अभिनय में अभियंता का चरित्र 

घर घर बैठे विद्वान का गणित 

७ 

कुछ मतलब से लिखना 

असफलता से सीखना 

८ 

क्यों के पीछे मत भाग 

रोज़ रात को मत जाग 

९ 

पुराने मित्रों को याद करना 

भूले हुए पल  ज़िंदा रखना 

१० 

हालत को हालात से जोड़ना 

ताक़त को तराजू में तोलना 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक