आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

टूटा कैसे एक्सीडेंट वाला मोड़

 १ 

दूरगामी परिणाम के असर का आलोचक 

सपनों की जीवनी लिखने वाला लेखक 

२ 

हस्तशिल्प के अनुयायियों की प्रशंसा 

सरकारी नौकरी में प्रमोशन की अनुकंपा 

३ 

विदेशों में बसे जंतु 

धृणा में रचे तंतु 

४ 

मिथ्या विचार पर खड़ा व्यपार 

अचल संपत्ति के दो हक़दार 

५ 

मदद माँगने वाले जुआरी 

शिकार के प्रेमी शिकारी 

६ 

अनवरत आगे बढ़ने की होड़ 

टूटा कैसे एक्सीडेंट वाला मोड़

७ 

भूख पैदा करने की दवाई 

सच छुपाने वाली रसमलाई 

८ 

वृहद् अवलोकन का संचित सार 

जो मिले सबमे बाँटते रहो यार 

९ 

एक दूसरे में विश्वास करने वाली मित्र 

लुप्त  विषयों से उभरने वाली चित्र 

१० 

सुबह शाम दिन रात का विभाजन 

नियमों में बाँधने का रीती रिवाज़  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक