आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

भोज विलास का कर्म

 १ 

उच्चतम प्रदर्शन का मोह 

निम्न परिश्रम का अवरोध 

२ 

पूजा स्थल की सजावट 

कर्म स्थल की बनावट 

३ 

बढ़ते रहने का हश्र 

गिरते रहने का जश्न 

४ 

निर्माण कार्य में त्रुटि 

कर्तव्य मार्ग में मिट्टी 

५ 

दिवस भोग की कल्पना 

रात्रि योग की संरचना 

६ 

सोच विचार का मर्म 

भोज विलास का कर्म 

७ 

परिजनों का आमंत्रण 

दुर्जनों को मंथन 

८ 

महल निवास की कल्पना 

प्रहार व्यवहार की रचना 

९ 

जन्म मृत्यु का भेद 

खुशियों का खेद 

१० 

वायु मार्ग की अड़चन 

मूल्य सिद्धांत का पतन 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक