आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

क्रोध विद्या में असफल

 १ 

विकृत विचार का दोष 

लूट और कर का कोष 

२ 

चिन्हित व्यक्तियों की दशा 

पुनर्जन्म की घोषित दन्त कथा 

३ 

नियमों में बाँधने वाले विचार 

नाटकों में मरने वाले किरदार 

४ 

स्वघोषित आय का स्रोत 

निर्णायक मोड़ का क्रोध 

५ 

संयम के साथ रहने वाले पशु 

विनय दोष को पकड़ने वाले तंतु 

६ 

पुरस्कार घोषणा में मिली हुई राशि 

औंधे मुँह गिरते रहने वाले खिलाडी 

७ 

अनवरत प्रयास से मिली निराशा 

स्वयं में थी कोई कमीं की आशा 

८ 

असमय ज्ञान फेंकने वाले मुर्ख 

क्रोध विद्या में असफल 

९ 

नौकरी ढूँढने वाली पगडंडी 

संतोष प्राप्ति की है पृष्ठ्भूमि 

१० 

भेजे गए चंद पत्रों के जवाब 

इन्तेज़ारी में लिखी किताब 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक