आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अँधेरे में तैरने वाला मैं

 १ 

पारिश्रमिक बदहाली का माहौल 

व्यवहारिक खुशहाली का मखौल 

२ 

बिंदु का ज्ञान 

शून्य का विज्ञान 

३ 

भीड़ की ज़िम्मेदारी 

मनुष्य की हिस्सेदारी 

४ 

अवरोध कर्म में विजय 

चतुर नर का धर्म में संशय

५ 

पैसे की सीढ़ी 

मौज की पीढ़ी 

६ 

स्वजातीय जंतुओं का विवाह 

पराजय पर भूत के दो राह 

७ 

बीते में डूबने वाला मैं 

अँधेरे में तैरने वाला मैं 

८ 

मेट्रो में भीड़ पर तंज 

टैक्स चोरी है पसंद 

९ 

सूरज में चोरी हुई 

चाँद में तहकीकात 

१० 

दिन उठकर सो गया 

रात दौड़ कर थक गई  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक