आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नए साल में बिरयानी पर प्रलय

 १ 

पुकारता चला हूँ 

दुत्कारता पला हूँ 

२ 

निवेदक की रणनीति 

संवेदक की जन्मभूमि 

३ 

विचारों पर मंथन 

मुद्दों पर समर्पण 

४ 

दैहिक बल की चाह 

मानसिक छल की राह 

५ 

कृत्रिम जोड़ियों का मेला 

संकुचित विचार का ठेला 

६ 

आँसुओं के बल 

कर्त्वयों के फल 

७ 

सोच सोच का अंतर 

जीत हार का जंतर 

८ 

बदला बदलने वाले से 

घपला उड़ने वाले से 

९ 

लिख कर याद कर लिए 

रोकर सब भूला दिया 

१० 

इस युग में काल पर विजय 

नए साल में बिरयानी पर प्रलय