आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सब खत्म होने पर अकेले रोना

 १ 

विरोधी स्वर में बोलना 

भूप को बीच में टोकना 

२ 

मूल्य निर्धारण के नियम 

सत्य बनावट के अधिनियम 

३ 

चिंता का विचार 

हिस्सा का अधिकार 

४ 

सूरज का दर्शन 

परिजनों का चिंतन 

५ 

दुःख भरी कहानी सुनानेवाले 

चुपचाप होकर सुननेवाले 

६ 

बीते में खुद की गलती खोजना 

सब खत्म होने पर अकेले रोना 

७ 

क्या मिला जो बढ़कर राह में चले गए 

हिम्मत दिखाई भी पर सभी मुकर गए 

८ 

चाय और खाने के बीच का समय 

कृत्य और सजा के बीच का समय 

९ 

अधिकारों की वैधानिक लड़ाई 

विचारों की आधुनिक सच्चाई 

१० 

घर छोड़ पर देश भागते 

दुर्जन छोड़ पशु पालते 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक