आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मृतकों की चीख पुकार

 १ 

रोज़ रोज़ छोटी छोटी बातों पर झगड़ा 

माफ़ी माफ़ी इंसाफ़ी इंसाफ़ी का लफड़ा 

२ 

दुरी कम कैसे होगी 

विश्वास कैसे बढ़ेगा 

३ 

निदेशक सेवक है या नहीं 

कर्तव्य परिचय है या नहीं 

४ 

व्हाट्सप्प पर मित्रों का उपहास 

असल जीवन में विदेश प्रवास 

५ 

हेलीकाप्टर पेरेंटिंग के आलोचक 

सोच समझदारी के पथ प्रदर्शक 

६ 

विदेशों में रहने वाले परिजन 

आनंद में जीने वाले संतजन 

७ 

मृतकों की चीख पुकार 

कृतघ्नों की सीख सत्कार 

८ 

विद्रोह भाव से जनित जंतु 

प्रेम भाव में न कोई परन्तु 

८ 

मार्मिक दृश्य के सिपाही 

हार्दिक कृत्य की कहानी 

९ 

ओझल स्मृति के चंद बोल 

बोझिल विचार के छंद मोल 

१० 

क्या मतलब है इन सबका 

यही हासिल है उम्र भर का  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक