आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दौड़ते रहने वाले हमलावर

 १ 

सुगन्धित पुष्पों की माला 

दुर्गन्धित सड़कों का नाला 

२ 

चयनित प्रतिनिधि का कर्तव्य 

आम जनता का मृत मंतव्य

३ 

चुपचाप सुनते रहने के फायदे 

भावविहीन रिश्तों रहने के मायने

४ 

व्हाट्सप्प पर लड़ाई 

इमोजी की हाथापाई 

५ 

सोच संसार का निर्माण 

फ़र्ज़ी न्याय का अभिमान 

६ 

मुक्ति का सफल रास्ता 

दासत्व का असल आईना 

७ 

विरोधी स्वरों की चुप्पी 

वाहन क्षमता की गुत्थी 

८ 

शब्द प्रहार का निर्माण 

धनी जनों के उपनाम 

९ 

सोचते रहने वाले जानवर 

दौड़ते रहने वाले हमलावर 

१० 

गृह शोभा की दूकान 

फीके रंग का मकान 

  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक