आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

करीबियों के उधार का किंतु परंतु

 १ 

दिव्य पुरस्कार की ईच्छा 

मेरे कुकर्मों की समीक्षा

२ 

आदत मजबूरी हिसाब इंतज़ाम 

चिंता बलि तृष्णा काम तमाम 

३ 

मूर्छितों को जीवित करने वाले पशु 

जीवितों को मृत करने वाले मनुष्य 

४ 

शून्य के साथ दोस्ती 

मौत के साथ दुश्मनी 

५ 

बार बार शुरुआत करना 

एक जगह नहीं ठहरना 

६ 

स्वयं को बदलने के निर्णायक बिंदु 

करीबियों के उधार का किंतु परंतु

७ 

सुबह उठकर जल्दी सो जाना 

सूरज से मिलकर चंदा ताकना 

८ 

आते हुए दूध का पैकेट ले आना 

भूल जाने पर पानी को दूध करना 

९ 

आगे आगे देखते रहने का चलन 

रुक रुक कर बोलने का वचन  

१० 

जानवर मनुष्य में पहचान 

कर्मों की हो एक पड़ताल