आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

शुद्ध घृणा के निवासी

 १ 

विरासत का सफर 

अँधेरे का गज़र 

२ 

सुनसान राहों में अजनबी से मिलना 

प्राकृतिक जगहों को गंदगी करना 

३ 

भीड़ का हिस्सा होना 

कीड़े की दोहरी कल्पना 

४ 

सच और अन्याय का सामना 

मित्र और व्यवहार का फैसला 

५ 

सुबह उठ सब कर लिए 

रात सारी अपने नाम कर लिए 

६ 

पर्व त्यौहार में खुश होना 

जश्न व्यवहार में दुखी होना 

७ 

हुक्म आदेश मानने वाले लोग 

सच झूठ पहचानने वाले लोग 

८ 

अर्थ और ज़मीर के अंतर की पृष्ठ्भूमि 

क़र्ज़ और भूख को तराज़ू में तोलना 

९ 

नियम के विरुद्ध न्याय 

परिजन के क्रुद्ध उपाय 

१० 

युद्ध विद्या में विश्वासी 

शुद्ध घृणा के निवासी  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक