आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

हर जीत को जीवन की पहली जीत जान लो

 

पेट का दर्द 

सेठ का क़र्ज़ 

२ 

मित्रों को भुलाने की तरकीब 

चित्रों को चुराने की तहज़ीब 

३ 

अपनों में खोना 

सपनों में सोना 

४ 

विक्रय क्रय के अधिनियम 

चल अचल के विनियम 

५ 

शब्दों को काटने छाँटने वाले 

जनता को आपस में बाँटने वाले 

६ 

चरित्रीकरण सहेज कर 

कुछ बन जाने की चाह 

पुराने मित्रों को छोड़कर 

नए दुश्मनों की तलाश 

७ 

उलटे पुल्टे सवालों में उलझे रहना 

भूत भाव से भविष्य में उलझे रहना 

८ 

कैसा कैसा क्या क्या हो सकता था 

सोचने से केवल सोचा जा सकता था 

९ 

मिलने वालों से परिचय हासिल करना 

मरने वालों से पहचान ज़ाहिर करना 

१० 

हर हार को जीवन की अंतिम हार मान लो 

हर जीत को जीवन की पहली जीत जान लो 



Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक