आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सरल संचय की हक़ीक़त

 १ 

सुगम रस्ते की तलाश 

दुर्गम किश्तों की मिठास 

२ 

विरोध स्वर में कल्पना करना 

कृत्रिम नर से प्रार्थना करना 

३ 

स्वीकृति भाव का हिसाब 

विक्षोभ भू का ठहराव 

४ 

मनन चिंतन की ज़रूरत 

सरल संचय की हक़ीक़त 

५ 

उधार विचार का प्रचार 

थोक व्यव्हार का निखार 

६ 

परिणय सूत्र का प्रयोग 

अभिनय गुण का दुरपयोग 

७ 

उत्तम विचार के धनी 

व्हाट्सप्प पर हैं कमीं 

८ 

सोच सोच का बोलना 

बोलते बोलते सोचना 

९ 

अभ्यास सन्यास का उद्गम 

प्रयास निवास का संगम 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक