किर्गिस्तान की कठपुतली
- Get link
- X
- Other Apps
१
खेल खेल की बात सुनाओ
पीछे भागो आगे आओ
२
जिनके सर है मौत मंडराई
घर छोड़ जंगल दौड़ लगाई
३
हिम्मत का पिटारा ट्वीट कर
सितम का खज़ाना रसीद कर
४
निर्मम व्यवहार का अविष्कार
किस सदी में हुआ था यार
५
उन्होंने दिखाई हिम्मत
कर गए बगावत
जेल में बैठ सोचते हैं
कैसे होंगे बच्चे
६
सुकून की तलाश
सड़के थी उदास
७
हम मिलेंगे वहाँ
जहाँ सच नहीं
केवल झूठ बोलता है
जहाँ कर्म नहीं
जाति देखी जाती है
जहाँ हक़ नहीं
हिस्सा हथिया जाता है
८
भूमिगत हो चूका स्नेह
रक्तरंजित है प्रेमाभाव
आओ मित्र
ऐसे मौसम में करा ले चुनाव
९
जिसको सौंपी जिम्मेदारी न्याय की
वह पद की लालशा में
कमरे में बैठ
गलत हुक्म लिखता है
गरीबों को कैद
अमीरों को सैर
अनजानों की जाति तौलता है
१०
किराया महीनों का बकाया है
भोजन में मिर्च अधिक है
कमरे गंदे हैं
लोग क़ैद हैं
एक मकान में एक दूसरे से बात नहीं होती
सोच सोच कर दूसरे के चेहरे केवल देखते हैं
फिर चुप चाप सीढ़ियों से छत पर चले जाते हैं
- Get link
- X
- Other Apps