आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सहमति के समाधान

 सहमति के समाधान 


सहमति समाज में सजग नागरिकों के काँधों पर है ,मगर वह इससे अनजान दिशाहीन अनंत मार्ग में विचरण करते हैं। 



१ 

चिंतित कौन है , मौन कौन है 

सच बताओ विक्रेता कौन है 

२ 

हिंसा की घड़ी शांति की बात किसने की 

सोते जनो को उठाने की बात किसने की 

३ 

मक़बरा जो बना था उसे धूल ने गले लगाया 

पहचान पुरानी थी फिर भी न हाथ मिलाया 

४ 

किस्सों को कहानी मत बनाओ 

नदियों में ज़हर मत मिलाओ 

५ 

रात बीतती है सुबह डूबता है 

जाने वाला चादर ढक सोता है 

६ 

हिम्मत की बात हुई आज मोड़ पर 

चार मिलकर रौंदे पड़े थे एक पर

७ 

आज में वही वीर 

जो झूठ को सत्य मनवाये 

धूर्त की जय जयकार करवाये 

गरीबों का निवाला निगल जाये 

आपदा में अवसर को गिनवाये

और 

रोज़ नए त्यौहार ईज़ाद करवाये 

८ 

तनिक ग्लानि हुई 

तनिक हानि हुई 

घर ढहा उसका 

गर्व प्राप्ति हुई 

९ 

किरण दुखी है 

मिलान अंतर्मुखी है 

जीवन चंद्रमुखी है    


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक