मजदूर दिवस
- Get link
- X
- Other Apps
मजदूर दिवस
आज मजदूर दिवस है। क्या समझते हैं आप इससे ? छुट्टी का दिन। स्कूल में रटा गया ज्ञान से आगे बढ़ नहीं सके हैं ,सीमित समाज और सोच को लेकर चल रहे हैं। यूट्यूब पर एक वीडियो देख रहा था जिसमे पुत्री पिता और परिवार के ऊपर एक छोटा खेल खेल रही थी ,खेल था टैटू का ,नकली टैटू अपने हाथ पर लगा सदस्यों के भाव को कैमरे में क़ैद करने की कोशिश की गयी थी ,अमेरीका में बसा यह भारतीय परिवार दो संस्कृतियों को लेकर चलता है। या कोशिश करता है ,आने वाली पीढ़ी में सब बदल जायेगा यही सोच उन्हें मार्किट में छोड़ देते हैं ,कुछ नया करने की आज़ादी देते हैं। पर जो मीडिया में छपता है उसको सच मान लेना भूल होगी एक गरीब देश के लिए , स्वयं को मध्यम वर्ग में शामिल करने की भूल वो करते हैं जिनके पास वह सब कुछ है जो एक बड़े वर्ग के पास नहीं है। रहने के घर से लेकर पढ़ने के साधन और अच्छे कॉलेज की फीस ,और फिर इसी भुलावे में नयी पीढ़ी को जन्म देना। और यह भूल चलती चली आई है।
आप जितने उम्र के हैं असल में शारीरिक रूप से ,वह मानसिक रूप से भिन्न क्यों है ,मन में अपनी अलग गिनती चल रही होती है जो एक याद को लेकर रुकी है ,स्कूल में जो क्रियाकलाप थे वहीँ अटकी है ,कि बस वैसा ही कुछ अभी भी शरीर है हमारा ,और नहीं है तो जब चाहे हासिल कर सकते हैं। पर उम्र बढ़ती जाती है ,समय निकला जाता है ,एक पल को पकड़ मन वहीँ का वहीँ रुका किसी ख़ास क्षण के तलाश में अँधेरे में खड़ा रहता है ,जैसे मानचित्र खो गया हो ,या दिशा ज्ञान शून्य हो चूका हो ,अतीत और भविष्य के भँवर में जान बूझ कर खोने का नाटक करता है ,ताकि वर्तमान में मौजूद हालत से जूझना न पड़े ,मौका यूँ ही निकल जाने पर शोकाकुल अवस्था में मित्रो से बात करने दौड़ता है।
किसी विषय पर जितना ज्ञान अर्जित करो , लगता है अभी बहुत कुछ बाकी है ,कुछ रह गया है ,कमीं है किसी चीज़ की। जब किसी विषय पर कुछ न पता हो तब सबसे अधिक विश्वास होता है स्वयं के ज्ञान बिंदुओं पर ,मगर धीरे धीरे परिस्थिति समझ आती है और उम्र ढल जाती है। अब मनुज मायूस हो एक कोने में दुबका किसी को ढूँढता है ,वह जो सुने दर्द भरी दास्ताँ ,मगर सभी अपने राह में है ,कल तक वह भी किसी राह में था ,आज न जाने वह राह कहाँ खो गयी ,आज क्यों नहीं कोई दीखता। कल तक तो सब यहीं थे ,शायद यही वह समय जिसकी कहानी स्कूल में इतिहास वाले गुरु सुनाया करते थे।
दूसरों ने किस विद्यालय /कॉलेज/कंपनी /विश्वविद्यालय से पढाई की है ,उसका साथ नहीं छोड़ते है ,छोड़े भी तो क्यों ?
- Get link
- X
- Other Apps